Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्गेई गोर ने उपराष्ट्रपति जे डी वेंस से मुलाकात की

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, सात अप्रैल (भाषा) भारत में अमेरिका के राजदूत सर्गेई गोर ने यहां अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस से मुलाकात की और भारत के साथ संबंधों पर ध्यान देने के लिए उनका आभार जताया।

पिछले कुछ दिनों से अमेरिका में मौजूद गोर मंगलवार को रात्रिभोज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं।

गोर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “अभी-अभी उपराष्ट्रपति के साथ एक शानदार बैठक समाप्त हुई। अमेरिका-भारत संबंधों के मामले में निरंतर नेतृत्व और ध्यान के लिए उपराष्ट्रपति वेंस का आभार। राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में व्हाइट हाउस इस क्षेत्र पर पूरी तरह से ध्यान दे रहा है।”

इस बीच, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने यहां गोर से मुलाकात की और कहा कि दोनों देश रणनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए तय किए गए लक्ष्यों को हासिल करने के ठोस प्रयास कर रहे हैं।

क्वात्रा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “अपने मित्र भारत में अमेरिकी राजदूत सर्गेई गोर की वाशिंगटन डीसी यात्रा के दौरान उनसे मिलकर अच्छा लगा।”

उन्होंने कहा, “हम भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों के लिए दोनों देशों के नेताओं द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपने ठोस प्रयास जारी रखे हुए हैं। ऐसे में हम उनके सहयोग का सम्मान करते हैं और उसे मूल्यवान मानते हैं।”

गोर ने क्वात्रा की पोस्ट के जवाब में कहा कि अपने मित्र से मिलकर उन्हें खुशी हुई।

उन्होंने कहा, “अपने मित्र, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है। वह हमारे रणनीतिक संबंधों को लेकर गहरी सोच और प्रतिबद्धता रखते हैं।”

भाषा जोहेब गोला

गोला