Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

आईपीएस अधिकारी सत्य चौहान पंजाब के नए सतर्कता प्रमुख बने

चंडीगढ़, छह अप्रैल (भाषा) पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को किए गए फेरबदल में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों के तबादलों के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शरद सत्य चौहान को पंजाब का सतर्कता प्रमुख नियुक्त किया गया है।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी चौहान को राज्य का विशेष डीजीपी-सह-मुख्य निदेशक, सतर्कता ब्यूरो नियुक्त किया गया है। उन्होंने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी के सिन्हा का स्थान लिया है।

चौहान अभी तक पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के विशेष डीजीपी-सह-प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल रहे थे।

सिन्हा को कानून और व्यवस्था विभाग का ओएसडी नियुक्त किया गया है। अर्पित शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद वह एक मई को विशेष डीजीपी (कानून और व्यवस्था) का पदभार ग्रहण करेंगे।

आदेश के अनुसार, तकनीकी सहायता सेवाओं के विशेष डीजीपी राम सिंह को पंजाब होम गार्ड्स के विशेष डीजीपी-सह-कमांडेंट जनरल और नागरिक सुरक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

भाषा

राखी सिम्मी

सिम्मी

सिम्मी