Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

अभिषेक ने भाजपा विधायक के चोट लगने के दावे पर सवाल उठाया

कोलकाता, छह अप्रैल (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिलीगुड़ी से विधायक शंकर घोष पर सोमवार को निशाना साधते हुए चोट लगने के उनके दावों में विरोधाभास होने का आरोप लगाया।

बनर्जी ने सिलीगुड़ी में एक रैली के दौरान सोशल मीडिया पर पिछले साल सामने आईं तस्वीरों का जिक्र किया और मतदाताओं से ‘‘सच्चाई परखने’’ का आग्रह किया। उन्होंने इसे राजनीतिक ईमानदारी के बड़े सवाल के रूप में पेश किया।

भाजपा नेता ने पहले दावा किया था कि जलपाईगुड़ी जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रदर्शन के दौरान वह घायल हो गए थे।

बनर्जी ने आरोप लगाया कि जिस हाथ में पट्टी बंधी दिखाई दे रही थी, वह उस हाथ से अलग था जिसके घोष ने चोटिल होने का दावा किया था।

घोष अपनी पार्टी के सांसद खगेन मुर्मू के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में गए थे, जहां स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने विरोध प्रदर्शन किया और वाहन में सवार होते समय उन्हें चोटें आईं। ऐसा आरोप है कि ये प्रदर्शनकारी तृणमूल से जुड़े थे।

बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं शंकर घोष पर निजी हमला नहीं करना चाहता लेकिन हमने सुना कि उनके एक हाथ में चोट लगी थी, मगर अस्पताल में भर्ती होने के बाद वह दूसरे हाथ में पट्टी बांधे दिखे। आजकल सबके पास स्मार्टफोन है। यह सोशल मीडिया का दौर है। आप मुझसे बेहतर सच्चाई परख सकते हैं।’’

बनर्जी ने कहा कि इन प्रदर्शनों के पीछे तृणमूल का हाथ नहीं था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित सिलीगुड़ी यात्रा पर बनर्जी ने सवाल किया कि वह केवल चुनाव के समय ही वहां क्यों आते हैं।

भाषा

सिम्मी प्रशांत

प्रशांत