Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

ऋषिकेश में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ऋषिकेश, छह अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित पशुलोक गंगा बैराज पर सोमवार को एक निजी कंपनी द्वारा सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई। इस पहल को राज्य में हवाई संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र में सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, साहसिक पर्यटन और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक कम समय में सीधे ऋषिकेश और आसपास के प्रमुख स्थलों तक पहुंच सकेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस सेवा से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

अधिकारियों के अनुसार भविष्य में इस सेवा का विस्तार टिहरी झील, नैनीताल झील और अन्य जलाशयों तक करने की योजना है, जिससे उत्तराखंड को देश का प्रमुख सी-प्लेन गंतव्य बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि यह ट्रायल (परीक्षण) न केवल तकनीकी रूप से सफल रहा, बल्कि यह भी संकेत देता है कि राज्य में हवाई पर्यटन के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू होने वाला है।

भाषा

सं, दीप्ति रवि कांत