Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

पंजाब के मुख्यमंत्री ने 250 नयी बसों को हरी झंडी दिखाई

पटियाला, छह अप्रैल (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पीआरटीसी) की 250 नयी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसे सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पीआरटीसी के बेड़े में 300 से अधिक अतिरिक्त बसें शामिल की जाएंगी।

मान ने कहा, 'इससे सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।'

निगम की बेहतर वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डालते हुए, मान ने कहा कि पीआरटीसी के सकल राजस्व में 53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 2021-22 के 607.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 927.83 करोड़ रुपये हो गयी है।

उन्होंने कहा, 'चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में, पीआरटीसी के सकल राजस्व का आंकड़ा 950 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है, जो लगभग 57 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।'

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप