Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

राजस्थान : तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

जयपुर, छह अप्रैल(भाषा) राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सोमवार को तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत तीन लोगों मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना गंगापुरसिटी के थड़ी गांव के नजदीक हुई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गंगापुरसिटी के काजी कॉलोनी निवासी नर्गिस (23) , अलवीर (1) और बानो (60) के तौर पर की गई है। घायल साजिद (25) को चोट आई है।

पुलिस ने बताया कि परिवार एक ही मोटरसाइकिल से शादी समारोह में जा रहा था, तभी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट पहने होने से साजिद की जान बच गई, लेकिन उसकी मां, पत्नी और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि साजिद अपने पिता का इकलौता बेटा है और उसकी भी एक ही संतान थी।

भाषा बाकोलिया

धीरज

धीरज