Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: अमित शाह 10 अप्रैल को बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे     |   अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा: डोनाल्ड ट्रंप     |   जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी: कैबिनेट का फैसला     |   सेंसेक्स 2,946 अंक उछलकर 77,562.90 पर बंद, निफ्टी 873 अंक बढ़कर 23,997 पर पहुंचा     |   भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष     |  

उप्र:किसान को पड़ोसी ने मारी गोली, हालत गंभीर

नोएडा(उप्र), छह अप्रैल(भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अट्टा फतेहपुर गांव में एक किसान को उसके पड़ोसी द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोली पीड़ित के जबड़े में फंस गई है और उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दनकौर थाना के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अट्टा फतेहपुर गांव निवासी कासिम(48) को सोमवार शाम पड़ोस में ही रहने वाले कायदे आजम नामक व्यक्ति ने गोली मार दी।

सिंह ने बताया गोली कासिम के जबड़े में जाकर फंस गई और उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि कासिम की हालत नाजुक बनी हुई है।

सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

भाषा सं. धीरज

धीरज