Breaking News

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष     |   भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |  

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने डेयरी किसानों के लिए पेश किया संकर चारे का बीज

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) फसल बीज कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने देश में गुणवत्तापूर्ण पशु चारे की कमी के बीच सोमवार को डेयरी किसानों के लिए संकर (हाइब्रिड) चारे का बीज ‘डेयरी ग्रीन’ पेश किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह बीज अधिक बायोमास उपज, उच्च कच्चा प्रोटीन और बेहतर स्वाद क्षमता प्रदान करता है, जिससे दूध उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की चारा लागत कम हो सकती है।

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के बीज खंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि ‘डेयरी ग्रीन’ बीज प्रति एकड़ अधिक पोषण देने वाला उत्पाद है, जो डेयरी किसानों को बेहतर उत्पादकता हासिल करने में मदद करेगा।

यह उत्पाद चालू खरीफ सत्र के लिए कंपनी के विस्तारित पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इस पोर्टफोलियो में एसएक्स-17 (ज्वार-सूडान हाइब्रिड), एसएक्स-17 सुपर (सूखा सहनशील उन्नत किस्म), एसएक्स-21 (देर से पकने वाली उच्च कटाई क्षमता वाली किस्म) और ‘स्टार’ (दोहरे उपयोग वाला जल्दी पकने वाला ज्वार) जैसे चारा बीज शामिल हैं।

भारत में पशुधन क्षेत्र चारे की जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर फसल अवशिष्ट, हरे चारा और चरागाहों पर निर्भर है।

कंपनी की ‘2026 चारा पहल’ हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे प्रमुख चारा उत्पादक क्षेत्रों पर केंद्रित है। इन राज्यों में ज्वार, मक्का, बाजरा एवं बरसीम जैसी फसलें चारे के लिए उगाई जाती हैं।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम