Breaking News

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष     |   भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |  

अदिति संयुक्त 27वें स्थान पर रहीं

लास वेगास, छह अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक अंतिम दौर में तीन ओवर 75 के स्कोर से यहां अरामको चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 27वें स्थान पर रहीं।

अदिति ने अंतिम दौर में चौथे, छठे और 17वें होल में तीन बोगी की जबकि वह एक भी बर्डी नहीं कर पाईं जिससे उनका स्कोर तीन ओवर रहा।

अदिति का कुल स्कोर आठ ओवर रहा।

प्रणवी उर्स ने अंतिम चार में चार ओवर 76 के स्कोर से कुल 17 ओवर के स्कोर से संयुक्त रूप से 66वां स्थान हासिल किया।

अवनी प्रशांत अंतिम दौर में पांच ओवर 77 के स्कोर से कुल 21 ओवर के स्कोर से 73वें स्थान पर रहीं।

अमेरिका की लॉरेस कॉफलिन ने अंतिम दौर में पार 72 के स्कोर से कुल सात अंडर के स्कोर के साथ पांच शॉट के अंतर से खिताब अपने नाम किया।

भाषा सुधीर मोना

मोना