Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

सुलतानपुर में पिता ने कुल्हाड़ी से नौ माह के बेटे की हत्या की, आरोपी हिरासत में

सुलतानपुर (उप्र), तीन अप्रैल (भाषा) सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के मडहा गांव में शुक्रवार को कथित तौर पर एक विक्षिप्त व्यक्ति ने अपने नौ माह के बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मडहा गांव निवासी शंभूदयाल कोरी का अपनी पत्नी रंजू से विवाद हो गया और विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसने अपने नौ माह के बेटे शिवांश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कुड़वार थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि पुलिस बल के साथ मौके का जायजा लिया गया और साक्ष्य जुटाए।

उन्होंने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी शंभूदयाल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद होगी।

भाषा सं आनन्द प्रशांत

प्रशांत