Breaking News

शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी     |   असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही है मदद     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |   इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |  

सैफ अंडर 20 फुटबॉल : बांग्लादेश से पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत

माले, तीन अप्रैल (भाषा) भारतीय फुटबॉल टीम को बांग्लादेश ने सैफ पुरूष अंडर 20 चैम्पियनशिप के फाइनल में शुक्रवार को पेनल्टी शूटआउट में 4 . 3 से हराया ।

बांग्लादेश का यह दूसरा सैफ अंडर 20 चैम्पियनशिप खिताब है ।

निर्धारित समय तक स्कोर 0 . 0 से बराबर रहने के बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में गया । ग्रुप चरण में दोनों टीमों ने 1 . 1 से ड्रॉ खेला था ।

पेनल्टी शूटआउट में भारत के रिषि सिंह और उमंग डोडुम के निशाने चूक गए लेकिन सैमुअल रक्षम ने गोल दागा । बांग्लादेश के लिये रोनान सुलिवान ने निर्णायक गोल किया ।

भारत ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 3 . 0 से हराया था जबकि बांग्लादेश से ड्रॅा खेला । सेमीफाइनल में भारत ने भूटान को 5 . 0 से हराया था ।

भाषा मोना

मोना