Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

ओडिशा: 3.67 करोड़ रुपये की सरकारी रकम के गबन के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

संबलपुर (ओडिशा), तीन अप्रैल (भाषा) ओडिशा के संबलपुर स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय में 3.67 करोड़ रुपये की सरकारी रकम के गबन में कथित संलिप्तता के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संबलपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार भामू ने बताया कि ऑडिट प्राधिकारियों ने वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाया था, जिसके बाद आबकारी उपायुक्त द्वारा शिकायत की गई और नौ मार्च को दर्ज किए गए एक मामले के संबंध में ये गिरफ्तारियां की गईं हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभाग के एक निलंबित कनिष्ठ सहायक और एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एक सेवानिवृत्त एएसआई के नाम पर एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) पोर्टल के माध्यम से अनधिकृत मंजूरी आदेश जारी किए गए थे, जिसके कारण नवंबर 2022 और अक्टूबर 2025 के बीच पेंशन और वेतन बकाया की अधिक रकम निकाली गई।

भामू ने दावा किया कि आरोपियों ने बिल पंजिका और कैश बुक सहित आधिकारिक रिकॉर्ड में हेरफेर किया तथा सरकारी धन को अपने बैंक खातों में अंतरित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से 23.46 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं और विभिन्न बैंकों में जमा किए गए 44 लाख रुपये के लेन-देन पर रोक लगा दी गयी है।

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत