Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

प्रज्ञानानंदा को एसिपेंको ने ड्रॉ पर रोका, सिंदारोव को बढत

पाफोस (साइप्रस), तीन अप्रैल (भाषा) कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में अकेले भारतीय बचे आर प्रज्ञानानंदा ने पांचवें दौर में आंद्रेइ एसिपेंको से ड्रॉ खेला जबकि जावोखिर सिंदारोव ने हिकारू नकामूरा को हराकर पूरे एक अंक की बढत बना ली है ।

प्रज्ञानानंदा और एसिपेंको के बीच सिर्फ 31 चाल के बाद ड्रॉ पर सहमति बनी ।

वहीं सिंदारोव ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नकामूरा को हराकर पहले पांच दौर के बाद 4 . 5 अंक हासिल कर लिये । अमेरिका के फेबियानो कारूआना उनसे एक अंक पीछे हैं जिन्होंने मथियास ब्लूबाम को हराया ।

प्रज्ञानानंदा और नीदरलैंड के अनीश गिरि के ढाई अंक हैं ।

महिला वर्ग में दिव्या देशमुख ने चीन की तान झोंग्यी से ड्रॉ खेला जबकि आर वैशाली ने भी चीन की झू जिनेर से अंक बांटे ।यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक और रूस की कैटरीना लाग्नो शीर्ष पर हैं ।

भाषा मोना

मोना