Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

पाकिस्तान यूएई की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगा: रिपोर्ट

इस्लामाबाद, तीन अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाने का फैसला किया है। शषुक्रवार को मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

सूत्रों के अनुसार, यूएई ने यह राशि पाकिस्तान को भुगतान संतुलन के समर्थन के लिए प्रदान की थी और यह हाल तक आगे बढ़ाई जा रही थी।

यूएई ने हाल ही में पश्चिम एशिया की स्थिति और अमेरिका-इजराइल के ईरान के साथ युद्ध के मद्देनजर यह पैसा तुरंत वापस मांगा है।

'जियो न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, यह राशि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पास 'सुरक्षित जमा' के तौर पर रखी गई थी। पाकिस्तान यह रकम इस महीने के अंत तक यूएई को लौटा देगा।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम