Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) दिल्ली, जम्मू कश्मीर, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत में कई स्थानों पर शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.9 थी। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 36.398 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.878 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

उन्होंने बताया कि भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर थी।

चंडीगढ़ निवासी बलदेव चंद ने बताया, “मुझे कुछ सेकंड तक तेज झटके महसूस हुए।’’ वह दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में रहते हैं।

पंजाब के जीरकपुर स्थित एक आवासीय सोसाइटी की 11वीं मंजिल पर रहने वाले अजय कुमार ने कहा, “झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। हमने नीचे भागने के बारे में सोचा, लेकिन झटके जल्द ही रुक गए।”

भाषा

अविनाश माधव

माधव पवनेश

पवनेश