Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

गोलीबारी मामले में वांछित सोनू दरियापुर गिरोह का सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार: पुलिस

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) बाहरी दिल्ली में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना में वांछित सोनू दरियापुर गिरोह से जुड़े 22 वर्षीय एक कथित गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान आर्यन के रूप में हुई है और वह सुल्तानपुरी में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में 19 मार्च से गिरफ्तारी से बच रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पूछताछ के दौरान आर्यन ने सुल्तानपुरी गोलीबारी मामले में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया, जहां उसने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों पर गोली चलाई थी।' उन्होंने बताया कि इस मामले में उसके साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि वह फरार था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को 30 मार्च को नरेला-अलीपुर रोड पर जीत फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत