Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

केरल चुनाव :निर्वाचन आयोग ने नौ अप्रैल को सभी मतदाताओं के लिए सवैतनिक अवकाश की घोषणा की

तिरुवनंतपुरम, तीन अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने केरल में किसी भी व्यवसाय, व्यापार या प्रतिष्ठान में कार्यरत एवं विधानसभा चुनाव में मतदान की अर्हता रखने वाले मतदाताओं को नौ अप्रैल को सवैतनिक अवकाश देने की घोषणा शुक्रवार को की।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह निर्देश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के अनुरूप है।

आयोग ने कहा, ‘‘ इस तरह के सवैतनिक अवकाश के कारण वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। इन प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले किसी भी नियोक्ता पर जुर्माना लगाया जाएगा। सभी दैनिक वेतनभोगी और मजदूर भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश के हकदार हैं।’’

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता जो अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर औद्योगिक या वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में अस्थायी और दैनिक वेतन भोगी के तौर कार्यरत हैं, लेकिन चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता हैं, वे भी अपना वोट डालने के लिए सवैतनिक अवकाश के हकदार होंगे।

आयोग ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को इन प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और सभी मतदाताओं को स्वतंत्र तथा सुविधाजनक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सुविधा प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।

भाषा धीरज माधव

माधव