Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने शिनजियांग के पूर्व नेता शिंगरुई को जांच के दायरे में रखा

बीजिंग, तीन अप्रैल (भाषा) चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के शिनजियांग के पूर्व प्रमुख के खिलाफ अनुशासन और कानून के संदिग्ध उल्लंघनों के आरोप में जांच जारी है। भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था की जांच का सामना करने वाले वह नवीनतम वरिष्ठ अधिकारी हैं।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य मा शिंगरुई को अनुशासनात्मक और निगरानी जांच के दायरे में रखा गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार मा शिंगरुई की भी केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग द्वारा जांच की जा रही है, जो भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था है।

वह 24 सदस्यीय पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं, जो राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व वाली पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है।

वह 2022 में शुरू हुए मौजूदा कार्यकाल में जांच के दायरे में आने वाले इस विशिष्ट राजनीतिक निकाय के तीसरे सदस्य हैं। शिंगरुई पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2012 में शी चिनफिंग के सत्ता में आने के बाद से 100 से अधिक मेजर जनरल स्तर के अधिकारियों को दंडित किया जा चुका है।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप