Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

ओवैसी ने साधा हिमंत पर निशाना, कहा- ‘आप हमें डरा नहीं सकते’

बारपेटा (असम), तीन अप्रैल (भाषा) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने “मियां समुदाय” की “रीढ़ तोड़ने” की धमकी दी है।

ओवैसी ने कहा कि राज्य से मुसलमानों को कोई खत्म नहीं कर सकता।

चेंगा विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक और एआईयूडीएफ के उम्मीदवार अशरफुल हुसैन के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हैदराबाद के सांसद ने शर्मा पर तीखा हमला बोला और उन्हें मुख्यमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी।

ओवैसी ने कहा, “मैं शर्मा को याद दिलाना चाहता हूं कि आप एक मुख्यमंत्री हैं, इसलिए आपको उसी के अनुरूप भाषा बोलनी चाहिए। याद रखिए, अगर आपके पास आवाज है, तो मेरे पास भी है, और मेरे शब्द आपकी आवाज को शांत करने में सक्षम हैं।”

उन्होंने कहा, “आप धमकियों की बात करते हैं, हमारी रीढ़ तोड़ने और हमारी जिंदगी को मुश्किल बनाने की बात करते हैं। मुसलमान असम में 150 साल से अधिक समय से रह रहे हैं। कोई भी इस मौजूदगी को खत्म नहीं कर सकता। जब तक दुनिया रहेगी, यहां के मुसलमान सुरक्षित रहेंगे।”

“मियां” शब्द मूल रूप से असम में बांग्ला भाषी मुसलमानों के लिए एक अपमानजनक शब्द माना जाता है। गैर-बांग्ला भाषी लोग आमतौर पर उन्हें बांग्लादेशी प्रवासी मानते हैं।

चुनावी सभाओं में शर्मा ने कहा था, “पिछले पांच सालों में हमने मियाओं के हाथ-पैर तोड़े। अगले पांच वर्षों में उनकी रीढ़ तोड़ देंगे। हम उन्हें असम में शांति से नहीं रहने देंगे। हम ऐसी स्थिति बनाएंगे कि वे शांति से नहीं रह सकें।”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा, “आप हमें डरा नहीं सकते। अगर आप हमें निशाना बनाना चाहते हैं, तो असम में कोई भी जगह बताइए, (एआईयूडीएफ प्रमुख) बदरुद्दीन अजमल और मैं दोनों वहां पहुंच जाएंगे।”

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश