भुवनेश्वर, तीन अप्रैल (भाषा) ओडिशा के नौ स्थानों पर शुक्रवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया और झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अंगुल में दिन का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि टिटलागढ़ और भद्रक में 40.5 डिग्री सेल्सियस, हीराकुड में 40.4 डिग्री सेल्सियस तथा बोलंगीर में 40.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
आईएमडी ने बताया कि संबलपुर, तालचर और परलाखेमुंडी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और पड़ोसी शहर कटक में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि शनिवार को अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि अगले दो दिन में पारा के धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे आने की उम्मीद है। वहीं कालाहांडी, कंधमाल, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में छिटपुट स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।
भाषा अविनाश माधव
माधव