Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने सऊदी समकक्ष से पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्त करने की योजना पर चर्चा की

इस्लामाबाद, तीन अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने शुक्रवार को अपने सऊदी समकक्ष प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से बात की और पश्चिम एशिया में संघर्ष को समाप्त करने के लिए इस्लामाबाद तथा बीजिंग द्वारा प्रस्तावित पांच-सूत्री शांति योजना पर चर्चा की।

शांति प्रस्ताव मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी और डार के बीच हुई बातचीत में पेश किया गया था। डार क्षेत्रीय घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए बीजिंग की एक दिवसीय यात्रा पर गए थे।

विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री डार ने क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए सऊदी अरब के विदेश मंत्री को फ़ोन किया।

इसने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने क्षेत्र के ताज़ा घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया, और तनाव कम करने तथा बातचीत की तत्काल आवश्यकता पर ज़ोर दिया।’’

विदेश कार्यालय ने कहा, “खाड़ी और पश्चिम एशिया में शांति के लिए पाकिस्तान-चीन की पाँच-सूत्री पहल पर भी चर्चा की गई।”

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप