Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

बकाया भुगतान न होने पर एमएसईडीसीएल ने गोंदिया प्रशासनिक भवन की बिजली आपूर्ति काट दी

गोंदिया, तीन अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने बकाया भुगतान न होने के कारण गोंदिया स्थित नए प्रशासनिक भवन की बिजली आपूर्ति काट दी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आठ साल पहले 29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस भवन में उपमंडल, जिला कृषि अधीक्षक, जिला सूचना विभाग, तहसीलदार, उप भूमि रजिस्ट्रार और सहायक चैरिटी कमिश्नर आदि के कार्यालय स्थित हैं।

यह जिला प्रशासनिक तंत्र का केंद्र है और यहां प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं, जिनमें से कई बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण संघर्ष करते देखे गए, जिससे लिफ्ट बंद हो गईं और शौचालयों में बत्तियां गुल हो गईं।

अधिकारियों ने बताया कि बिजली बिल का बकाया 90,000 रुपये है।

एसडीओ चंद्रभान खंडैत ने कहा, 'हमने भुगतान कर दिया है और हमें उम्मीद है कि बिजली आपूर्ति जल्द ही बहाल हो जाएगी।'

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप