Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शुक्रवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

दि51 कांग्रेस लीड सत्र

बंगाल, तमिलनाडु के चुनाव नतीजों को प्रभावित करने के लिए बुलाया गया ‘विशेष सत्र’: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने तथा चुनावी लाभ हासिल करने के लिए इस महीने संसद का ‘‘विशेष सत्र’’ बुलाया है, जो चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।

प्रादे183 असम चुनाव तीसरी लीड शाह

मोदी, हिमंत ने आदिवासियों के विकास के लिए रोडमैप तैयार किया : अमित शाह

दुधनोई/पलाशबाड़ी (असम), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आदिवासियों के विकास के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। उन्होंने इस रोडमैप को लागू करने के लिए मतदाताओं से राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

प्रादे133 बंगाल चुनाव दूसरीलीड ममता

न्यायिक अधिकारियों के घेराव के लिए एआईएमआईएम, आईएसएफ दोषी; भाजपा, कांग्रेस ने उकसाया: ममता

हरिरामपुर (पश्चिम बंगाल), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों का घेराव करने के लिए शुक्रवार को एआईएमआईएम और आईएसएफ को दोषी ठहराया तथा कांग्रेस और भाजपा पर उकसाने का आरोप लगाया।

प्रादे198 असम चुनाव दूसरी लीड नवीन

कांग्रेस ने घुसपैठियों के लिए काम किया, लोगों को वोट डालते समय पुराना दौर याद रखना होगा: नवीन

कमलपुर/मंगलदाई/गुवाहाटी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस “अवैध घुसपैठियों” के लिए काम करती रही है और असम विधानसभा चुनाव में वोट डालते समय मतदाताओं को इसके कार्यकाल को याद रखना होगा।

दि73 भारत परमाणु लीड पनडुब्बी

भारत की नयी परमाणु-चालित पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिदमन’ सेवा में शामिल की गई

नयी दिल्ली, भारत ने स्वदेशी रूप से निर्मित अपनी तीसरी परमाणु-चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिदमन’ को शुक्रवार को सेवा में शामिल कर लिया, जिससे देश के ‘परमाणु त्रय’ के नौसैन्य घटक को और मजबूती मिली है। विश्वसनीय सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वि41 ईरान अमेरिका तीसरी लीड इजराइल

दक्षिण-पश्चिमी ईरान के ऊपर एक अमेरिकी पायलट विमान से कूदा: ईरान के चैनल का दावा

दुबई, ईरानी सरकारी टेलीविज़न से जुड़े एक चैनल ने शुक्रवार को दावा किया कि एक अमेरिकी लड़ाकू पायलट दक्षिण-पश्चिमी ईरान के ऊपर एक विमान से कूद गया।

वि38 संरा ईरान होर्मुज

सुरक्षा परिषद में शनिवार को होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर बहरीन के प्रस्ताव पर मतदान होगा

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद शनिवार को बहरीन द्वारा प्रस्तावित एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान करेगी, जो होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर केंद्रित है। परिषद के स्थायी सदस्य चीन और रूस ने इस प्रस्ताव के पिछले संस्करणों का विरोध किया था, जिनमें देशों को बल प्रयोग की अनुमति देने की बात कही गई थी।

अर्थ52 एलपीजी जमाखोरी निर्देश

ईंधन आपूर्ति की चिंताओं के बीच केंद्र ने राज्यों को जमाखोरी, कालाबाजारी रोकने का निर्देश दिया

नयी दिल्ली, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से पैदा हुई आपूर्ति चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की जमाखोरी तथा कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

अर्थ29 विदेशी मुद्रा भंडार

विदेशी मुद्रा भंडार 10.29 अरब डॉलर घटकर 688.06 अरब डॉलर पर

मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि 27 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डॉलर घटकर 688.06 अरब डॉलर रह गया।

खेल19 खेल मुक्केबाजी एशियाई भारत

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: निकहत, प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में, भारत के तीन पदक पक्के

उलानबटोर (मंगोलिया), निकहत जरीन, प्रिया और प्रीति पवार ने शुक्रवार को यहां अपने मुकाबले जीतकर एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिससे भारत के लिए कम से कम तीन पदक पक्के हो गए।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत