Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

वंदे भारत रेलगाड़ियां एक विशिष्ट यात्री सेवा श्रेणी के रूप में संचालित की जाती हैं: रेल मंत्री

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि वंदे भारत रेलगाड़ियां एक विशिष्ट यात्री सेवा श्रेणी के रूप में संचालित की जाती हैं, जिसमें एक निश्चित किराया होता है।

उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी कहा कि कई ऐसे कारक होते हैं जिन्हें किराया संरचना तय करने से पहले ध्यान में रखा जाता है।

वैष्णव ने कहा, ‘‘विभिन्न प्रकार की यात्री सेवाओं की किराया संरचना तय करते समय, सेवा की लागत, सेवा का मूल्य, दी जाने वाली सेवाओं/सुविधाओं के प्रकार, सामर्थ्य, अन्य परिवहन माध्यमों से प्रतिस्पर्धा और सामाजिक-आर्थिक जैसे पहलुओं पर उचित ध्यान दिया जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसी अनुसार, वंदे भारत ट्रेनें एक निश्चित किराया संरचना वाली एक विशिष्ट यात्री सेवा श्रेणी के रूप में संचालित होती हैं।'

मंत्री के अनुसार, वंदे भारत की सेवाओं को पूरे देश में व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है।

भाषा हक

हक पवनेश

पवनेश