होशियारपुर, तीन अप्रैल (भाषा) पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार को क्रिकेट खेलते समय एक किशोर के आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना गढ़शंकर क्षेत्र के रसूलपुर गांव के बाहरी इलाके में उस समय हुई जब लगभग 10-12 लड़के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे।
उसने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तरणदीप सिंह (16) की मौत हो गई, जबकि अंशप्रीत और जस्सी लोई झुलस गए।
पुलिस ने बताया कि अंशप्रीत और जस्सी को नवांशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
भाषा धीरज माधव
माधव