Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

दिल्ली सरकार ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निविदा सुधार लागू किया: मंत्री

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) दिल्ली सरकार ने निविदा प्रक्रिया में एक बड़ा सुधार करते हुए अग्रिम राशि (ईएमडी) जमा करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार अब तक लोक निर्माण विभाग और बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग की परियोजनाओं में बोलीदाताओं को उस कार्यालय में प्रत्यक्ष रूप से ईएमडी जमा करनी पड़ती थी, जहां परियोजना स्थित होती थी।

सिंह ने कहा, ''यह प्रणाली अक्सर अनावश्यक हस्तक्षेप, सूचना लीक होने की संभावना और बोली प्रक्रिया में निष्पक्षता को लेकर चिंताओं का कारण बनती थी। ईएमडी को पूरी तरह से ऑनलाइन करके, हम अनावश्यक मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता स्पष्ट है कि ईमानदार ठेकेदारों को उचित अवसर मिले और सार्वजनिक धन का उपयोग पूर्ण जवाबदेही के साथ किया जाए।''

उन्होंने आगे बताया कि नई प्रणाली के तहत ईएमडी अब केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएगी और बोलीदाता अपने निविदा दस्तावेजों के साथ ई-खरीद पोर्टल पर स्कैन की गई प्रति अपलोड करेंगे।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम