Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

दिल्ली: रोहिणी में पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला; चार पकड़े गए

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) दिल्ली के रोहिणी में एक पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर कथित तौर पर हमला किया गया है और पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना एक अप्रैल को शाम लगभग छह बजे केएन काटजू मार्ग थाने क्षेत्र के सेक्टर 16 में हुई और इसका एक कथित वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है।

उसी रात भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है, और शेष आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

भाषा नोमान नोमान धीरज

धीरज