Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

कटिहार में चोरी के मोबाइल के मदरबोर्ड बेचने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार, दो अप्रैल (भाषा) बिहार के कटिहार जिले में पुलिस ने चोरी किये गये मोबाइल फोन के मदरबोर्ड खरीदकर उन्हें विदेशों में बेचने के आरोप में एक मोबाइल दुकानदार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम जिले के रौतारा इलाके में आरोपी इस्तार आलम को उसकी दुकान से बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।

अधिकारियों के अनुसार आलम 17 मार्च को लालगंज थाने में दर्ज एक मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए वांछित है।

बिहार एसटीएफ के बयान में कहा गया है, “पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल फोन के मदरबोर्ड बेचने के लिए हैदराबाद, तमिलनाडु और नयी दिल्ली में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करता है। इससे भारतीय उपयोगकर्ताओं के मोबाइल डेटा का विदेशी संस्थाओं तक अवैध हस्तांतरण होने की आशंका है, जो गंभीर अपराध है।”

बयान में कहा गया है कि बिहार एसटीएफ राज्य और देश के अन्य हिस्सों में सक्रिय उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी कर रही है।

भाषा कैलाशपति

राजकुमार

राजकुमार