Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

बीआरएस विधायक ने मच्छरदानी से बनी पोशाक पहनकर की प्रेसवार्ता

हैदराबाद, दो अप्रैल (भाषा) हैदराबाद में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को उजागर करने के लिए विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक डी. सुधीर रेड्डी ने मच्छरदानी से बनी पोशाक पहनकर बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

विधायक डी. सुधीर रेड्डी ने मच्छरों के प्रसार को रोकने में विफल रहने के लिए कांग्रेस सरकार पर हमला किया और शहर के प्रत्येक वार्ड के लिए कम से कम 10 ‘फॉगिंग मशीन’ उपलब्ध कराने तथा कीटनाशकों के मैनुअल और ड्रोन से छिड़काव करने और तालाब व नालों आदि में मच्छरों का लार्वा खाने वाली गंबूसिया मच्छली छोड़ने सहित अन्य उपाय करने की मांग की।

यहां एल बी नगर से बीआरएस विधायक सुधीर रेड्डी ने कहा, ‘‘मैं यह सवाल कर रहा हूं कि क्या मच्छरों के खतरे को नियंत्रित करने में सक्षम न होने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार है?’’

उन्होंने दावा किया कि विधानसभा परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने मनमानी की और उन्हें विशेष रूप से तैयार पोशाक न पहनने को कहा, जबकि इस संबंध में कोई आदेश नहीं था।

रेड्डी ने कहा कि उन्होंने विरोध स्वरूप यह पोशाक पहनी थी और आरोप लगाया कि छिड़काव करने, गंबूसिया मछली छोड़ने और अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसके कारण शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।

भाषा यासिर नोमान

नोमान