शिलांग, दो अप्रैल (भाषा) शिलांग के मोत्फ्रान इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक लोकप्रिय भोजनालय में आग लग गई लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, खाना पकाने के स्टोव से आग फैली और परिसर में रखे डीजल से आग तेजी से भड़क गयी।
दुकान के मालिक ने कहा कि एलपीजी की आपूर्ति में 'बाधाओं' के बाद उसने खाना पकाने के लिए कोयले और डीजल का उपयोग करना शुरू किया था।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल एवं आपातकालीन सेवा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश