नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 310 रुपये की तेजी के साथ 12,797 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 310 रुपये या 2.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,797 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 12,625 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति होने के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश