Breaking News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |   हनी सिंह का विवादित गाना महिलाओं के प्रति अपमानजनक-बेहद अश्लील: दिल्ली HC     |   गौतम अडानी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए     |   US-इजरायल से जंग के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 34वां दिन, NetBlocks का दावा     |  

नारा लोकेश ने लोकसभा में अमरावती विधेयक पारित होने पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

(तस्वीरों के साथ)

अमरावती/नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के रूप में मान्यता देने वाले विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर उन्हें धन्यवाद दिया।

लोकेश ने कहा कि उन्होंने करोड़ों आंध्र प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मैंने संसद में अमरावती विधेयक पारित होने पर करोड़ों आंध्र प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।’’

लोकेश ने कहा, ‘‘मैंने हमारे किसानों की असाधारण कहानी भी साझा की, जिन्होंने अमरावती के सपने को जीवित रखने के लिए अपार बलिदान दिए और वर्षों की अनिश्चितता के बावजूद दृढ़ता से डटे रहे।’’

विधेयक के कानून बन जाने के बाद, दो जून, 2024 से अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी होगी।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र