Breaking News

जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |  

झारखंड के रांची में 45 फुट गहरे कुएं में गिरे हाथी को बचाया गया

रांची, दो अप्रैल (भाषा) झारखंड के रांची जिले में 45 फुट गहरे कुएं में गिरे एक हाथी को बृहस्पतिवार को तीन घंटे के अभियान के बाद बचा लिया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वह चार हाथियों के झुंड का हिस्सा था और बंडू वन क्षेत्र के सरयाद गांव में रात करीब एक बजे कुएं में गिर गया।

सोनाहातु के वन प्रभारी सुप्रियन टूटी ने 'पीटीआई भाषा' को बताया, 'हमें सुबह करीब पांच बजे घटना की सूचना मिली। बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। लेकिन कुएं के मालिक की कुछ आपत्तियों के कारण बचाव अभियान सुबह आठ बजे शुरू हुआ।'

टूटी ने बताया, 'कुएं में 15 फुट तक पानी भरा गया और मिट्टी हटाने वाली मशीन की मदद से एक रास्ता बनाया गया। सुबह करीब 11 बजे हाथी को कुएं से बाहर निकाल लिया गया।'

उन्होंने बताया कि उसे रांची के तामार ब्लॉक में हाथियों के उसके झुंड से मिला दिया गया।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश