Breaking News

जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |  

बंगाल में एसआईआर के लिए गए न्यायिक अधिकारियों का घेराव ‘लोकतंत्र का दमन’: भाजपा सांसद

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों का घेराव किये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह ‘‘लोकतंत्र का दमन’’ है।

स्वराज ने शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कल पश्चिम बंगाल के मालदा इलाके एक बहुत ही संगीन घटना हुई है, जहां ‘‘लोकतंत्र का दमन’’ हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘एसआईआर के लिए जो न्यायिक अधिकारी गए थे, उनका घंटों तक तृणमूल कांग्रेस सरकार के लोगों ने घेराव किये रखा। खासकर महिला अधिकारियों का।’’

भाजपा सांसद ने कहा कि आज उच्चतम न्यायालय ने इस बात का संज्ञान लेते हुए यह टिप्पणी की, ‘‘यह कानून-व्यवस्था की पूर्ण विफलता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मांग है कि हम एक स्पष्ट संदेश दें। मैं केंद्र से आग्रह करती हूं कि इस प्रकार की अराजकता पश्चिम बंगाल में हमें स्वीकार नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि एसआईआर एक राजनीतिक कवायद नहीं है, बल्कि यह एक ‘‘संवैधानिक अनिवार्यता’’ है।

भाषा सुभाष हक

हक