Breaking News

जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |  

भगवान हनुमान के सेवा और साहस के आदर्श राष्ट्र निर्माण को प्रेरित करते हैं: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती के मौके पर करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस मंदिर में हनुमान जी की 108 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित है।

गुप्ता ने मंदिर में कहा कि सेवा और साहस के प्रतीक भगवान हनुमान राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

उन्होंने दिल्ली के हर परिवार के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उनके (भगवान हनुमान के) आदर्श हमें समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहते है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र अवसर समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।

इस कार्यक्रम में मंदिर न्यास के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

उनसे बातचीत करते हुए गुप्ता ने दोहराया कि दिल्ली सरकार शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की सभाएं सामाजिक एकता और सकारात्मकता को मजबूत करती हैं।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत