Breaking News

जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |  

अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

चंडीगढ़, दो अप्रैल (भाषा) पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पटियाला पुलिस ने 10 अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी बिहार से देसी हथियार मंगवा रहे थे और उन्हें पंजाब में आपराधिक गतिविधियों के लिए इनकी आपूर्ति कर रहे थे।

यादव ने ‘एक्स’ पर बताया कि आगे की जांच से गिरोहों की प्रतिद्वंद्विता का पता चला, साथ ही गोल्डी ढिल्लों नेटवर्क से जुड़े एक प्रतिद्वंद्वी अपराधी को निशाना बनाकर इलाके में अपना दबदबा कायम करने की साजिश रची गई थी।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि