Breaking News

जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |  

बुलंदशहर में लापता किशोर का शव कुएं में मिला

बुलंदशहर (उप्र), दो अप्रैल (भाषा) बुलंदशहर जिले में कई दिनों से लापता 17 वर्षीय एक लड़के का शव बृहस्पतिवार को एक कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अहमदगढ़ थानाक्षेत्र के छोटाबांस गांव के निवासी अनमोल के रूप में हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, वह 29 और 30 मार्च की दरम्यानी रात एक फोन कॉल आने के बाद घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

उन्होंने कहा कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। उन्होंने बताया कि शव बहुत खराब अवस्था में था।

पुलिस ने कहा कि अनमोल के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई पूर्व दुश्मनी सामने नहीं आई है।

सिंह ने इसमें शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार