जम्मू, दो अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो साल पहले कुख्यात अपराधियों के साथ मुठभेड़ में जान गंवाने वाले एक पुलिस उप-निरीक्षक की पत्नी को बृहस्पतिवार को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा।
एक अधिकारी ने बताया कि शहीद उप-निरीक्षक दीपक शर्मा की पत्नी अलका शर्मा को जम्मू कश्मीर पुनर्वास सहायता योजना 2022 के तहत यहां लोक भवन में नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर जम्मू परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी भी उपस्थित थे।
उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन भी दिया।
शर्मा ने अप्रैल 2024 में कठुआ जिले में एक वांछित गैंगस्टर को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस दौरान शर्मा भी शहीद हो गए थे।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश