Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

पालम में एलपीजी रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी करने और रिफिलिंग गिरोह चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 45 घरेलू गैस सिलेंडर और एक टेंपो बरामद किया गया है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित गोयल ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनार सिंह, सत्यवीर और विकास कुमार के तौर पर हुई है, जो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों के निवासी हैं।

गोयल के मुताबिक, तीनों पर आवासीय क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर के अवैध भंडारण और अवैध तरीके से सिलेंडर में गैस भरने में शामिल होने का आरोप है, जिससे सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह का 28 मार्च को उस समय भंडाफोड़ हुआ, जब पालम पुलिस की एक टीम ने सूचना के आधार पर आदर्श गली में एक खाली प्लॉट पर छापा मारा, जहां उसे बड़ी संख्या में भारत गैस कंपनी के सिलेंडर और एक टेंपो खड़ा मिला।

गोयल के अनुसार, कुल 45 एलपीजी सिलेंडर, गैस भरने के लिए इस्तेमाल होने वाले तीन उपकरण और वजन तोलने वाली मशीन जब्त की गई है। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने सिलेंडर की जमाखोरी के लिए प्लॉट किराये पर लिया था।

भाषा

नोमान नोमान पारुल

पारुल