Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

देवरिया में महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

देवरिया (उत्तर प्रदेश), दो अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बृहस्पतिवार को 19 वर्षीय एक युवती का शव मिला, जिसकी मई मे शादी होने वाली थी। ग्रामीणों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने बताया कि शव एक झोपड़ी के पास जमीन पर पड़ा मिला, जबकि झोपड़ी के अंदर कपड़े का फंदा लटका हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए, जिनमें से कई ने युवती की हत्या की आशंका जताई।

पुलिस के अनुसार, युवती के पिता पड़ोसी गोरखपुर जिले में रहते हैं और सब्जी बेचते हैं।

परिजन ने बताया कि युवती की मई में शादी होनी थी।

क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने कहा कि मौत के सही कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

भाषा सं जफर शोभना जोहेब

जोहेब