Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश

जयपुर, दो अप्रैल (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार सुबह तक बीते 24 घंटे में राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश हुई। जयपुर के मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी।

मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान सबसे अधिक 12 मिलीमीटर बारिश देवगढ़ (राजसमन्द) में हुई।

वहीं, इस अवधि में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान (38.6 डिग्री सेल्सियस) चित्तौड़गढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान (18.2 डिग्री सेल्सियस) अलवर में दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो अप्रैल को दोपहर बाद जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी व बीकानेर संभाग के जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम केंद्र ने बताया कि 3-4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। इससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आंधी चलने व बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इसी तरह एक और पश्चिमी विक्षोभ 7-8 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा।

भाषा पृथ्वी शोभना जोहेब

जोहेब