Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

प. बंगाल कोयला ‘घोटाला’ मामले में ईडी ने आई-पैक के अधिकारियों, अन्य लोगों के परिसरों पर छापा मारा

(चौथे पैरा में नाम में सुधार के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई शहरों में, राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों से जुड़े कुछ परिसरों पर बृहस्पतिवार को नए सिरे से छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कोयले की कथित तस्करी और चोरी की जांच के तहत बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली स्थित कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आई-पैक के सह-संस्थापक और निदेशक ऋषि राज सिंह का परिसर भी जांच के दायरे में है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने जनवरी में इस मामले में आई-पैक कार्यालय और इसके संस्थापक एवं निदेशकों में से एक प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित आवास पर छापेमारी की थी।

सिंह को हाल में ईडी ने बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था।

उन्होंने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में जारी चुनाव कार्यों का हवाला देते हुए उन्हें जारी किए गए नोटिस को रद्द करने का अनुरोध करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

सुरभि