Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

टीवीके प्रमुख विजय ने आगामी चुनावों के लिए पूर्वी तिरुचिरापल्ली से नामांकन दाखिल किया

चेन्नई, दो अप्रैल (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पूर्वी तिरुचिरापल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।

अभिनेता दोपहर लगभग 12:30 बजे पलक्कराई क्षेत्र के अरियामंगलम क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और सहायक निर्वाचन अधिकारी को अपने कागजात सौंपे। उन्होंने चेन्नई के पेरम्बूर से पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

इससे पूर्व, विजय ने शहर के हवाई अड्डे से एक विशाल रोड शो का नेतृत्व किया, जिससे तिरुचि के कई हिस्सों में यातायात बाधित हो गया क्योंकि हजारों समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता नेता की एक झलक पाने के लिए एकत्र हो गए थे।

मेलापुदुर के पास रोड शो के दौरान, टीवीके प्रमुख ने अपने काफिले को थोड़ी देर के लिए रोका और अपने वाहन से उतरकर एक दोपहिया सवार की मदद की, जो एक मामूली दुर्घटना का शिकार हो गया था।

टीवीके नेता को तिरुचिरापल्ली पूर्व में मौजूदा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) विधायक इनिगो इरुदयाराज और ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के के राजशेखरन से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

नामांकन प्रक्रिया के बाद, विजय की मध्य जिले में एक गहन प्रचार अभियान शुरू करने की योजना है, जहां उमड़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को एक ही चरण में होगा और मतगणना चार मई को होगी।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा