Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

दि13 न्यायालय बंगाल एसआईआर

न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव पर बंगाल सरकार को फटकार लगाई, घटना को सोचा-समझा कदम बताया

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कवायद में लगे सात न्यायिक अधिकारियों को ‘‘बंधक’’ बनाए जाने की घटना का बृहस्पतिवार को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए इसे निंदनीय बताया और ‘‘निष्क्रियता’’ को लेकर राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अन्य अधिकारियों से जवाब देने को कहा।

प्रादे56 बंगाल चुनाव शुभेंदु नामांकन

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में भवानीपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

कोलकाता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रादे36 केरल प.एशिया राजनाथ

देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है : राजनाथ सिंह

तिरुवनंतपुरम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है’’ और भारत पश्चिम एशिया संघर्ष के परिणामस्वरूप उत्पन्न होने वाले किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है।

प्रादे57 असम चुनाव राहुल

हिमंत ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’; मोदी, शाह के साथ मिलकर असम में ‘लैंड एटीएम’ चला रहे : राहुल गांधी

बोकाजान (असम), दो अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को भारत का ‘‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’’ बताते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि शर्मा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर राज्य में ‘‘लैंड एटीएम’’ चला रहे हैं और आम लोगों से जमीन छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं।

संसद3 कांग्रेस स्थगन रास

राज्यसभा की बैठक के स्थगन पर कांग्रेस ने मांगी स्पष्टता, सरकार ने कहा-बाद में देंगे जवाब

नयी दिल्ली, कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की कि सदन को अगली किसी निश्चित तारीख तक या अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाएगा।

अर्थ5 पेट्रोरसायन आयात छूट

पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने महत्वपूर्ण पेट्रोरसायन उत्पादों को सीमा शुल्क से छूट दी

नयी दिल्ली, सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच आपूर्ति स्थिरता सुनिश्चित करने और अंतिम उत्पादों के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण पेट्रोरसायन उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क से छूट दे दी है।

अर्थ16 एफपीआई जीसेक सीसीआईएल

प.एशिया संकट के बीच प्रतिफल बढ़ने से एफपीआई ने एफएआर सरकारी बॉन्ड से 17,689 करोड़ रुपये निकाले

मुंबई, पश्चिम एशिया में संघर्ष के बाद बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने ‘फुली एक्सेसिबल रूट’ (एफएआर) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों से 17,689 करोड़ रुपये निकाले हैं। यह वैश्विक निवेशकों में जोखिम से बचने की बढ़ती प्रवृत्ति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण मुद्रास्फीति दबावों को लेकर चिंता को दर्शाता है।

वि4 सिंगापुर गर्ग मौत जांच

गायक जुबिन गर्ग की मौत मामले की जांच पूरी हुई : सिंगापुर पुलिस

सिंगापुर, दो अप्रैल (भाषा) सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने पुष्टि की है कि 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हुई गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में जांच पूरी हो गई है और इसमें किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक कृत्य के सबूत नहीं मिले हैं।

वि1 अमेरिका ट्रंप संबोधन

ईरान में अमेरिकी सेना जल्द ‘‘काम खत्म करेगी’’: ट्रंप

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी सेना ईरान में जल्द ही ‘‘काम खत्म कर देगी क्योंकि मुख्य रणनीतिक उद्देश्य पूरे होने वाले हैं।’’

खेल1 खेल शतरंज कैंडिडेट्स भारत

ब्लूबाउम ने प्रज्ञाननंदा को ड्रॉ पर रोका, सिंदारोव ने बढ़त बनाई

पाफोस (साइप्रस), दो अप्रैल (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम के साथ ड्रॉ खेला, जबकि उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव ने अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराकर एकल बढ़त हासिल कर ली।

खेल3 खेल फुटबॉल केरल अर्जेंटीना

केरल के खेल मंत्री ने कहा, अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने धोखा दिया

मलप्पुरम (केरल), केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने गुरुवार को कहा कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने पैसे लेने के बावजूद यहां मैच खेलने के लिए नहीं आकर राज्य को धोखा दिया।

भाषा

गोला शोभना

शोभना