Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

ओला इलेक्ट्रिक ने रोडस्टर 9.1 की कीमत 60,000 रुपये घटाई

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी प्रमुख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रोडस्टर एक्स+ 9.1 केडब्ल्यूएच की कीमत में 60,000 रुपये की कटौती की बृहस्पतिवार को घोषणा की। यह मोटरसाइकिल कंपनी के 4680 भारत सेल से लैस है।

कंपनी बयान के अनुसार, यह कदम उसकी गिगाफैक्ट्री में बड़े पैमाने पर उत्पादन बढ़ने और स्वदेशी रूप से विकसित 4680 भारत सेल के एकीकरण के कारण संभव हुआ है। सेल उत्पादन बढ़ने के साथ लागत दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है जिससे इन लाभों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना संभव हुआ है।

इसमें कहा गया कि अब रोडस्टर 9.1 केडब्ल्यूएच की कीमत 1,29,999 रुपये होगी जो पहले 1,89,999 रुपये थी। यह मॉडल सीमित इकाइयों में और विशिष्ट खरीद खिड़की के दौरान ही उपलब्ध होगा।

ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह रोडस्टर एक्स+ 9.1 केडब्ल्यूएच की खुली बिक्री से हटकर सीमित खरीद खिड़की मॉडल अपनाएगी, जिसमें वाहन निर्धारित समय और सीमित संख्या में उपलब्ध कराए जाएंगे। यह बिक्री तीन अप्रैल को शाम छह बजे से रात नौ बजे तक की जाएगी। इसके बाद की बिक्री की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।

रोडस्टर 9.1 केडब्ल्यूएच ओला इलेक्ट्रिक की सबसे उच्च प्रदर्शन वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। यह एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 500 किलोमीटर तक चल सकती है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ जैसे-जैसे 4680 भारत सेल का उत्पादन बढ़ रहा है, हम लागत में महत्वपूर्ण दक्षता हासिल कर पा रहे हैं और इसका लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं।’’

भाषा निहारिका

निहारिका