Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

कांग्रेस ने 60 सदस्यीय ‘अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद’ का गठन किया

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को 60 सदस्यीय ‘अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद’ का गठन किया, जो अल्पसंख्यकों से जुड़े विषयों पर पार्टी को परामर्श देगी।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के तहत इस परिषद के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी इस सलाहकार परिषद के संयोजक होंगे।

इस परिषद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अभिषेक सिंघवी, के. रहमान खान, गुरदीप सप्पल और कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

प्रतापगढ़ी ने कहा, ‘‘पार्टी द्वारा गठित ‘अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद के सभी सदस्यों को बधाई। आप सबकी मौजूदगी और महत्वपूर्ण सुझावों से पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी।’’

भाषा हक

हक मनीषा

मनीषा