Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

आदित्य एशियाई चैंपियनशिप में आगे बढ़े

उलानबटोर (मंगोलिया), दो अप्रैल (भाषा) भारतीय मुक्केबाज आदित्य ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के चौथे दिन शानदार जीत दर्ज की।

राष्ट्रीय चैंपियन आदित्य ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में सऊदी अरब के मूसा अलहौसाव के खिलाफ पूरे मुकाबले में नियंत्रण बनाए रखा और 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। आदित्य ने इस साल जनवरी में नौवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

आदित्य को अगले दौर में उज्बेकिस्तान के अब्दुल्लोह मदामिनोव की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

इस प्रतियोगिता में पूरे महाद्वीप के शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारतीय मुक्केबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।

भाषा

पंत

पंत