Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

पश्चिम बंगाल विस चुनाव लड़ने के लिए पीएफसी के स्वतंत्र निदेशक भास्कर भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) के स्वतंत्र निदेशक भास्कर भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

पीएफसी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि भास्कर भट्टाचार्य ने एक अप्रैल 2026 को ईमेल के जरिये अपना इस्तीफा भेजा। ऊर्जा मंत्रालय ने 13 मई 2025 को उन्हें एक वर्ष के लिए स्वतंत्र निदेशक के तौर पर निदेशक मंडल में शामिल किया था।

कंपनी सूचना के अनुसार, अपने इस्तीफे में भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रस्तावित उम्मीदवारी के कारण संभावित हितों के टकराव से बचने के लिए उन्होंने निदेशक मंडल से इस्तीफा दिया है।

भट्टाचार्य ने अपने इस्तीफा में लिखा, ‘‘ मुझे पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। किसी भी संभावित हितों के टकराव से बचने के लिए मैं स्वतंत्र निदेशक के अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे इस्तीफे का कोई अन्य कारण नहीं है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका