Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

कोर4 इंजीनियर्स ने आईपीओ लाने के लिए बीएसई के एसएमई मंच के समक्ष मसौदा दस्तावेज किए दाखिल

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाष) कोर4 इंजीनियर्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए बीएसई के एसएमई मंच के समक्ष मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं।

दस्तावेज 29 मार्च को दाखिल किए गए जिनके अनुसार यह आईपीओ पूरी तरह 58.94 लाख नए शेयर का निर्गम होगा, जिनका अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर है।

इस निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग भूमि व मौजूदा भवन सहित संपत्ति के अधिग्रहण के लिए पूंजीगत व्यय में किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी इस राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी की बढ़ती जरूरतों, सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों और निर्गम से जुड़े खर्चों को पूरा करने में भी करेगी।

कोर4 इंजीनियर्स एक इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण एवं (परियोजना को चालू करना) ‘कमीशनिंग’ (ईपीसीसी) कंपनी है जो कई क्षेत्रों में एकीकृत बुनियादी ढांचा समाधान प्रदान करती है। कंपनी मुख्य तौर पर रेलवे बुनियादी ढांचा और बिजली पारेषण एवं वितरण क्षेत्र में काम करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका