Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

लोकसभा में दो पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) लोकसभा में बृहस्पतिवार को दिवंगत पूर्व सदस्यों जंगवीर सिंह और नारायण साहू को श्रद्धांजलि दी गई।

सदन की बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभा को दोनों पूर्व सांसदों के निधन की जानकारी दी।

हरियाणा के भिवानी से दसवीं लोकसभा के सदस्य रहे जंगवीर सिंह का गत 27 मार्च को भिवानी में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

ओडिशा के देवगढ़ संसदीय क्षेत्र से सातवीं लोकसभा के सदस्य रहे नारायण साहू का गत 27 मार्च को ओडिशा के भुवनेश्वर में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह दो बार ओडिशा विधानसभा के सदस्य भी रहे।

सदन ने दोनों दिवंगत पूर्व सदस्यों को कुछ पल मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

भाषा वैभव माधव

माधव